फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीस को मिला राज्य निर्यात पुरस्कार

Tue, 15 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
दिल्ली में राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित अमरोहा मखदूमपुर के एक्स्पोर्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के छोटे से गांव मखदूमपुर में हथकरघा के जरिए सूती, ऊनी कालीन और दरियां बनाकर कई देशों में निर्यात करने वाले अनीस अहमद को उत्तर प्रदेश सरकार ने जनेश्वर मिश्र राज्य निर्यात पुरस्कार से नवाजा है। अनीस को हथकरघा उत्पादों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार दिल्ली के अशोका होटल सभागार में उन्हें राज्य के निर्यात मंत्री नितिन अग्रवाल ने सौंपा। 
विज्ञापन


मखदूमपुर जैसे छोटे से गांव से दुनिया के कई देशों में सूती और ऊनी कालीन तथा दरियां बनाकर भेजने वाले अनीस अहमद अपने पुत्र जावेद अख्तर, शहनबाज अख्तर के साथ हथकरधा का कार्य करते हैं। पिछले करीब 40 वर्ष से उनका यह पुस्तैनी काम चला आ रहा है।

उन्होंने विदेशियों की डिमांड के मुताबिक जो कालीन तैयार किए हैं उन्हें विशेष तौर पर पसंद किया जा रहा है। वह खुद अपने बेटों के साथ कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। निर्यात में अच्छी स्थिति बनने पर राज्य के निर्यात मंत्री नितिन अग्रवाल और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने उन्हें राज्य सरकार के प्रोत्साहन पर इस पुरस्कार के लिए चुना।
विज्ञापन


4 मार्च को दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित भव्य समारोह में अनीस अहमद को नितिन अग्रवाल ने यह प्रथम पुरस्कार और प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान अनीस अहमद के दोनों बेटे भी साथ रहे। अनीस ने कहा कि सरकार ने इतना बड़ा सम्मान देकर मनोबल बढ़ाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें