गंगेश्वरी। आदमपुर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मयके वालों मेें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी मंगत ने करीब सात माह पहले अपनी बेटी रेखा(20) का विवाह अपनी हैसियत के अनुसार आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुरमिश्र निवासी करनवीर से किया था। शुरू में तो सब कुछ ठीक था। लेकिन बाद में ससुराल वाले धीरे-धीरे रेखा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को रेखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मयके वालों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे मेें लेकर पीएम को भेज दिया। जबकि ससुरालियों का कहना है कि रेखा की तबियत खराब थी। जिससे उसकी मौत हुई है। आदमपुर थानाध्यक्ष ब्रजमोहन गिरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति करनवीर, सास माया व दो नाबालिक देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।