फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएस कालेज को दो अतिरिक्त सेक्शन की मंजूरी

Wed, 29 Oct 2014 05:34 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने जेएस हिंदू पीजी कालेज को होम साइंस और एमकॉम के दो अतिरिक्त सेक्शन संचालित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

जेएस कालेज प्रबंधन ने प्रवेश से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को कालेज में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से एमकॉम और एमए होम साइंस में अतिरिक्त सेक्सन की मांग की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कालेज की मांग को स्वीकार करते हुए दो अतिरिक्त सेक्शन की मंजूरी प्रदान कर दी है। दोनों सेक्शन में 60-60 सीटों पर दाखिल किया जाएगा। कालेज प्राचार्य डा. जेपी गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में विवि से निर्देश प्राप्त हुए हैैं। कालेज को दो अतिरिक्त सेक्शन की मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि बुधवार को इंप्रूवमेंट परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें