फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने लगाया जाम, आश्वासन पर माने

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाई ने मांगों को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नियत समय पर अधिकारियों के नहीं पहुचने पर कार्यकर्ता भड़क गए और सड़क पर जाम लगा दिया। इस पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। तहसील अध्यक्ष आलोक कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने नवंबर के पहले हफ्ते में चीनी मिल चालू किए जाने और किसान सेवा सहकारी समितियों पर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में अनियमितता का भी आरोप लगाया। दोपहर दो बजे तक किसी भी अधिकारी के न आने पर किसानों ने तहसील के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में पहुंचे अधिकारियों ने मांगों पर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस मौके पर आलोक कुमार, कैलाश त्यागी, रामवीर सिंह, सतीश त्यागी, जैविंद्र सिंह, अशोक कुमार, भजन सिंह, सिंगारा सिंह, लालचंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें