फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से अनबन होने पर महिला फांसी पर झूली

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी धनौरा। पति से अनबन होने पर एक महिला फांसी पर झूल गई। समय रहते परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। परिजनों ने तत्काल शोर मचाते हुए उसे फंदे से नीचे उतारा। महिला को चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। महिला अपने पति पर तंग करने का आरोप लगा रही थी। वही पति का आरोप था कि महिला घर व खेती के किसी काम में हाथ नहीं बंटाती है। महिला के बच्चे भी उसके खिलाफ नजर आए। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर एक महिला ने अपने घर पर कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। ऐसा करता देख बेटी की मां पर नजर पड़ गई। उसने तत्काल शोर मचाते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई। किवाड़ तोड़कर महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। हालत ठीक होने पर महिला अपनी हालत के लिए अपने ही पति को दोषी ठहरा रही थी वही पति का कहना था कि वह घर का कोई काम नहीं करती है। मां-बाप के झगड़े में बच्चे भी अपनी मां को ही दोषी ठहरा रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें