फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ संदिग्ध पुलिस हिरासत में,पूछताछ जारी

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में हो रहीं चोरी और लूट की वारदातों के खुलासे में लगी पुलिस सिर्फ संदिग्धों से पूछताछ तक ही सीमित है। एक सप्ताह से पुलिस के लिए चुनौती बने चोरों और बदमाशों का पुलिस सुराग तक नहीं लगा पाई है।शहर कोतवाली गेट के पीछे बड़ा बाजार मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने भूपेंद्र सिंह उर्फ रोमी के घर से सात तोला सोना और 25 हजार रुपये की नगदी आदि सामान चोरी कर लिया था। एक सप्ताह में चोर पांच लोगों के यहां से नगदी सहित लाखों का माल उड़ा चुके हैं। लेकिन पुलिस हर घटना के बाद संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ देती है। भूपेंद्र सिंह के यहां चोरी और नरेंद्र के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक बार फिर आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अभी उन लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें