फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों में उबाल

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में केनरा बैंक कलेक्शन एजेंट एवं सर्राफा व्यापारी नरेंद्र चौहान के साथ हुई लूट का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों में उबाल है। शनिवार को श्री सर्राफा कमेटी और जिला व्यापारी सुरक्षा फोरम समिति ने अलग-अलग स्थानों पर मीटिंग कर पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द लूट का खुलासा नहीं हुआ तो मशाल जुलूस के साथ ही बाजार बंद जैसे आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। श्रीसर्राफा कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश वर्मा के आवास पर हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि बुधवार की रात नरेंद्र चौहान के पास से बदमाशों ने शहर के अंदर मंडी चौब मोहल्ले में एक लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया। लेकिन पुलिस चार दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ था। मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया जाएगा। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली का लुटेरे फायदा उठा रहे हैं। बैठक में संरक्षक सुरेंद्र सर्राफ, अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, राकेश चंद्र, नवीन अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, दीपक, विश्वदेव, रामबाबू, प्रखर प्रताप, संदीप, प्रेमनाथ, सुदेश, सुबोध, मुकेश आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें