अल्मोड़ा। जिले के खिलाड़ियों ने गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। महिला एकल में अदिति भट्ट ने फाइनल में जगह पक्की की है। वहीं चिराग सेन, आदित्य जोशी, बोधित जोशी, चयनित जोशी और ध्रुव रावत का प्रदर्शन भी शानदार रहा है।
उत्तराचंल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में अदिति भट्ट ने सेमीफाइनल में तेलंगाना की मेघना रेड्डी को 07-21, 24-22 और 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। मंगलवार यानि आज फाइनल मुकाबले में अदिति की टक्कर हरियाणा से खेलने वाली अल्मोड़ा निवासी अनुपमा उपाध्याय से होगी। पहले युगल में चिराग सेन और ध्रुव रावत की जोड़ी ने कौस्तुभ और स्वर्ण राज बोरा को 21-11, 21-16 से हराया। बताया कि कोच डीके सेन के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ अध्यक्ष डॉ़ अलकनंदा अशोक, उत्तराखंड ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन संघ सचिव बीएस मनकोटी, कोच डीके सेन, निर्मला सेन आदि ने खुशी जताई है। संवाद
अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया मान
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जिले के खिलाड़ियों ने गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। महिला एकल में अदिति भट्ट ने फाइनल में जगह पक्की की है। वहीं चिराग सेन, आदित्य जोशी, बोधित जोशी, चयनित जोशी और ध्रुव रावत का प्रदर्शन भी शानदार रहा है।
उत्तराचंल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में अदिति भट्ट ने सेमीफाइनल में तेलंगाना की मेघना रेड्डी को 07-21, 24-22 और 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। मंगलवार यानि आज फाइनल मुकाबले में अदिति की टक्कर हरियाणा से खेलने वाली अल्मोड़ा निवासी अनुपमा उपाध्याय से होगी।
पहले युगल में चिराग सेन और ध्रुव रावत की जोड़ी ने कौस्तुभ और स्वर्ण राज बोरा को 21-11, 21-16 से हराया। बताया कि कोच डीके सेन के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ अध्यक्ष डॉ़ अलकनंदा अशोक, उत्तराखंड ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन संघ सचिव बीएस मनकोटी, कोच डीके सेन, निर्मला सेन आदि ने खुशी जताई है। संवाद