द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। काशीपुर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिनी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वाराहाट की छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा। प्रधानाचार्य मनोहर सिंह कोरंगा ने बताया कि विद्यालय की अनुष्का फुलारा ने अंडर-14 आयु वर्ग और सोनाली मठपाल ने अंडर-17 आयु वर्ग में दूसरा स्थान पाया है। शिक्षक सुबोध लाल साह, पूरन सिंह, अतुल चौधरी, रजत जोशी, सुरेंद्र सिंह, मुकेश मठपाल आदि ने खुशी जताते हुए दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद