फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वालीबॉल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा चैंपियन

Sun, 05 Nov 2023 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के पास कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की बेटियां चैंपियन रहीं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला पौड़ी और टिहरी के बीच खेला गया। पौड़ी ने 2.0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में अल्मोड़ा ने बागेश्वर को 2-1 से हराया। फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा और पौड़ी के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल दिखाते हुए अल्मोड़ा की टीम ने पौड़ी को 2.0 से हराकर ट्राफी अपने नाम की। फाइनल मैच का आनंद लेने दर्शक जुटे। मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि केशर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन कैलाश टोलिया और धन सिंह धौनी ने किया। नवीन लाल वर्मा, गिरीश बिष्ट, यशपाल बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां दिनेश रावत, श्वेता नेगी, विक्रम रावत,तुषार कांडपाल, पंकज टम्टा, जीवन पवार कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें