फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे परिसर की महिला टीम बनी टेबल टेनिस चैंपियन

Tue, 19 Dec 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस मुकाबले के महिला वर्ग में एसएसजे परिसर और पुरुष मुकाबले में पिथौरागढ़ परिसर चैंपियन बनी। एकल मुकाबले में एसएसजे परिसर की जिज्ञासा बिष्ट चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

विवि के कीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने बताया कि मंगलवार को एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का मुकाबला पिथौरागढ़ परिसर और लोहाघाट के बीच हुआ। इसमें पिथौरागढ़ की टीम विजेता रही। महिला वर्ग में एसएसजे परिसर ने पिथौरागढ़ परिसर को हरा कर मुकाबला जीता। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, कोच हरेंद्र प्रसाद, हरीश गोस्वामी, प्रदीप बनकोटी, सचिन बोरा, चंदन मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें