फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: युवाओं ने दौलाघट के ओडला में की सफाई

Mon, 25 May 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्लीन टू ग्रीन अभियान के 45 दिवसीय कार्यक्रम के तहत इंडियन यूथ फोरम से जुड़े युवाओं ने तीसरे चरण में दौलाघट के ओडला गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने ओडला के राजकीय मॉडल स्कूल और गांव के मुख्य मार्ग के आस-पास सफाई की। प्लास्टिक और अजैविक कूड़े को एकत्र कर कूड़ेदान में निस्तारित किया। कार्यक्रम की समन्वयक सुनीता भट्ट ने बताया कि 45 दिन का यह कार्यक्रम 22 जून तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पौधे भी रोपे जाएंगे। वहां हिमानी खोलिया, आरती, वैष्णवी नेगी, अरुण भंडारी, दीक्षा, संतोषी, खुशी, मयंक, रोशनी तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें