अल्मोड़ा जिले में भतरौंजखान पुलिस ने चार किलो से अधिक गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहान बैरियर से सल्ट की ओर पनीयाली सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक मोटर साइकिल को रोककर चेक किया गया। बाइक सवार सचिन नेगी (19) निवासी ग्राम पटोटिया थाना धूमाकोट पोस्ट धूमाकोट ब्लॉक नैनीडांडा जिला पौढ़ी गढ़वाल के पास से 4.085 किलो गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।