अल्मोड़ा जीआईसी स्कूल में इस स्थान पर बनेगा मिनी स्टेडियम।संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जीआईसी अल्मोड़ा में जल्द मिनी स्टेडियम अस्तित्व में आएगा, जिसकी कवायद शुरू हो गई है। स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है, जिसके जल्द स्वीकृति की उम्मीद है। ऐसे में यहां की खेल प्रतिभाओं में खुशी का माहौल है।
नगर के बीच स्थित जीआईसी में खेल मैदान आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया है, जहां खेल पाना स्कूल क खेल प्रतिभाओं के लिए मुश्किल हो रहा है। वहीं बहुउद्देशीय भवन न होने से स्कूल में होने वाले आयोजनों को सफल बनाना चुनौती बना हुआ है। अब यहां की खेल प्रतिभाओं व स्कूल प्रबंधन को इन समस्याओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। युवा कल्याण विभाग ने यहां स्टेडियम व बहुद्देशीय भवन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। युवा कल्याण विभाग के सुझाव पर स्कूल प्रबंधन ने खेलो इंडिया के तहत यहां बनने वाले मिनी स्टेडियन व बहुद्देशीय भवन के लिए अपनी एनओसी दी है। विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है जिसकी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
मिनी स्टेडियम और बहुउद्देश्य भवन के निर्माण के लिए स्कूल प्रबंधन की तरफ से एनओसी दी गई है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसको जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
प्रशांत कुमार चौहान, युवा कल्याण अधिकारी।