फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगी टाइटन की टीम बनी फाइनल विजेता

विज्ञापन
अल्मोड़ा रैमजे मैदान में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में ट्राफी के साथ विजेता टीम, सांसद अजय टम्टा ? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रैमजे हीरा डूंगरी खेल मैदान में आयोजित मोहन लाल वर्मा मेमोरियल 6-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। फाइनल मुकाबले में बजरंगी टाइटन की टीम ने जेएमएफसी एनटीडी की टीम को दो-शून्य से हराया। मैन ऑफ द मैच अंकित बोहरा रहे।
विज्ञापन

फाइल मैच के विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने पुरस्कृत किया। विजेता टीम को 11 हजार नकद और विजेता ट्रॉफी और उपविजेता टीम को पांच हजार और ट्रॉफी का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द टूर्नामेंट बजरंगी टाइटन के कवि, बेस्ट गोल कीपर मोहित अधिकारी, गोल्डन बूट जीतने वाले सनी, बेस्ट डिफेंस प्रियांशु बिष्ट, इमर्जिंग प्लेयर क्षितिज अग्रवाल, बेस्ट फॉरवर्ड योगेश को अन्य अतिथियों ने पुरस्कार दिए। मैच के रेफरी ताबिश सिद्दीकी, असिस्टेंट रेफरी सार्थक रौतेला और लोकेश रावत थे।
कार्यक्रम का संचालन और कोमेंट्री गिरीश धवन ने की। वरिष्ठ अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा थे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मुकेश नेगी, सचिव सोनू मटियानी, नरेश वर्मा, सभासद सौरव वर्मा, भैरव गोस्वामी, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अरविंद बिष्ट, शैलेंद्र शाह, धीरेंद्र मर्तोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें