रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर के जगाती बिलियर्ड्स में आयोजित चैलेंजर कप का फाइनल हिमांशु कुमार ने जीता जबकि विपुल पवार उपविजेता रहे। विजेता और उपविजेता को ट्राफी और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष और एडवोकेट हरीश मनराल ने विजेता हिमांशु कुमार को 7500 रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता विपुल पवार को 5500 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले आनंद नेगी को 2500 रुपये नकद और ट्रॉफी दी गयी। जहूर बख्श निर्णायक रहे। वहां पुष्कर अधिकारी, जगदीश बिष्ट, इंद्रजीत सिंह केड़ा, महेंद्र बिष्ट, पंकज जोशी, आशुतोष साह, कमलेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद