अल्मोड़ा। हवालबाग खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जय हो गोल्ज्यू की टीम ने गुडकंडे-बी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का मैच जय हो गोल्ज्यू और गुडकंडे-बी के बीच खेला गया। गुडकंडे-बी ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवर में 102 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जय हो गोल्ज्यू ने तीन विकेट से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मयंक मेहरा ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। वहां मनीष मेहरा, मनीष कनवाल, मयंक मेहरा, सुरेश मेहरा, सुनील मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद