अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस लाइन में पुरुष आरक्षी भर्ती के तीसरे दिन बुधवार को 500 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इसमें से 117 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बचे 383 परीक्षार्थियों में से 263 परीक्षार्थियों का लिखित परीक्षा में चयन हुआ है। बुधवार सुबह अभ्यर्थियों की दौड़, लंबाई नाप , दस्तावेज की जांच और सीने की माप, बॉल थ्रो, लंबी कूद, चिन अप आदि हुई। इसमें 263 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा के लिए सफल हुए। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए हर गतिविधि की नियमित वीडियोग्राफी की जा रही है। संवाद