फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए कोच यशपाल हरियाणा रवाना

Sun, 08 Jun 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छठी राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप का आयोजन नौ जून से 14 जून तक एमडी विश्वविद्यालय रोहतक (हरियाणा) में होगा। अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट इसमें भागीदारी के लिए रवाना हो गए हैं। मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से बीते दिनों देहरादून के परेड ग्राउंड बॉक्सिंग एरिना में हुए उत्तराखंड स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप में नेशनल कराटे और मार्शल आर्ट्स एकेडमी अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप रोहतक (हरियाणा) के लिए हुआ। उनके चयन पर मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, दीप्ती पांडे, विद्यालय की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, अमन प्रसाद, नीतिश कुमार, सिमरन सिजवाली, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा भट्ट, खीमानंद भट्ट ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें