अल्मोड़ा। बीते दिनों में देहरादून में हुई उत्तराखंड चैंपियनशिप हाउस ऑफ आर्टिस्ट की ओर से आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की रिद्धिमा बिष्ट और वैशाली चुनियाल ने क्लासिकल कैटेगरी में जीत का खिताब अपने नाम किया है। निर्णायक मंडल ने रिद्धिमा बिष्ट को प्रथम और वैशाली चुनियाल को द्वितीय स्थान मिया। निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीधर और अमन साही ने निभाई। वर्तमान में यह बच्चे प्रेमार्थ कथक कला केंद्र अल्मोड़ा में नृत्य का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी सफलता से खुशी की लहर है। संवाद