रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिल टाइगर्स ताइक्वांडो अकादमी रानीखेत के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता बीती 14 मई और 15 मई को ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध नैनीताल ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से हल्द्वानी में आयोजित की गई। अकादमी की संजना अधिकारी और निष्ठा बोरा ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। तन्वी पुजारी, हिमांशु बिष्ट और किरण बाफिला ने रजत पदक और प्राचीन नेगी, करण चंद्र, विराज बिष्ट और इशिता बोरा ने कांस्य पदक जीता। प्रशिक्षक काव्या तलरेजा ने पदक विजेताओं की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण भाव पर गर्व है। संवाद