फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान

Thu, 22 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी कमलेश्वर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में स्कूल के मेधावियों का सम्मान हुआ। इस दौरान वहां एससीसी 77 यूके बटालियन की इकाई का शुभारंभ भी किया गया। बृहस्पतिवार को विद्यालय अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से बोर्ड परीक्षा, गृह परीक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बिष्ट ने फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि सम्मान मिलने से बच्चों को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। एनसीसी इकाई स्थापित होने से उनमें देश सेवा का जज्बा पैदा होगा। वहां विपिन चंद्र पंत, पीटीए अध्यक्ष आनंद सिंह डंगवाल, फाउंडेशन के हितेश बिरोडिया, हवलदार चंद्र शेखर, खजान चंद्र कांडपाल, संगीता पंत, नरेंद्र सिंह बनकोटी, प्रीतिका भटनागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें