अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में विदाई समारोह आयोजित कर डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की छात्राओं को विदाई दी गई। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कोमल भंडारी मिस फेयरवेल बनीं और कोमल रेखाड़ी रनरअप रहीं। मंगलवार को हुए विदाई समारोह में जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं के साथ बिताए खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। कई छात्राएं उन पलों को याद कर भावुक हो उठीं। संस्थान की प्रधानाचार्य रेखा असवाल ने छात्राओं को सदैव ईमानदारी की राह पर चलकर लगन के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। संवाद