फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मयंक भारतीय सेना में बने अफसर

Sat, 08 Mar 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के गोलनाकरडिया निवासी मयंक मनराल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। मूल रूप से ग्राम फपना के मयंक ने 12वीं तक की शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक एरा देहरादून से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता महेंद्र सिंह मनराल 16 कुमाऊं रेजिमेंट से ऑनरी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं। जबकि उनकी माता गीता मनराल गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के संस्कार और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उनका सेना में अफसर बनने का सपना सकार हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें