रानीखेत (अल्मोड़ा) काकड़ीघाट क्षेत्र में सीबीओ नौला फाउंडेशन की ओर से युवा उद्यमियों की टीम ने उतीस, काफल, बांज, बुरांश समेत विभिन्न प्रजाति के करीब दो सौ से अधिक पौधे रोपे। जंगली जानवरों व गौवंशीय पशुओं से पौधों को बचाने के लिए डीसी इंफ्रा कंपनी ने टी-गार्ड भी उपलब्ध कराए। पर्यावरण प्रेमी भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प दिलाया। व्यापारी नेता महेंद्र सिंह कनवाल ने कहा कि पौधरोपण से जहां पर्यावरण संरक्षण होगा वहीं नदी व प्राकृतिक जल स्रोतों को रिचार्ज होने में मदद मिलेगी। इस दौरान धीरज चौधरी, शुभम राज अग्रवाल, धनंजय भाटिया, राज समेत कई व्यवसायी मौजूद रहे।