भतरौंजखान(अल्मोड़ा)। भतरौंजखान महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक सुनीता भट्ट ने किया। उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह नौ बजे से 10 बजे और शाम चार से पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय के कर्मचारी और अन्य लोग भी भाग ले रहे हैं।