फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: योग शिविर में लोगों ने किया योगाभ्यास

Fri, 23 May 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग ने प्राथमिक विद्यालय उपराड़ी के खेल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया। योग प्रशिक्षक गरिमा फर्त्याल ने लोगों को अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भस्तिका आदि योगों का अभ्यास कराते हुए इनका महत्व बताया। एमओसीएच पिलखोली के डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि दैनिक जीवन में योग अपनाने से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। यहां प्रशासक भारती बिष्ट, हर्षमनी जगुडी, दीपा आर्या, गीता चन्द्र आदि मौजूद रहे। वहीं, एसएसजे विवि के योग विज्ञान विभाग ने अल्मोड़ा के पुलिस लाइन में योग शिविर का आयोजन किया। योग प्रशिक्षक ललिता ने महिलाओं को प्राणायाम, त्रिकोणासन, ताड़ासन, भुजंगासन आदि योगों का अभ्यास कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें