फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट में शुरू नहीं हुई एक्सरे जांच, मरीज बेहाल

Mon, 31 Jul 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सल्ट के सीएचसी देवायल में एक्सरे कक्ष में लटके हैं ताले। संवाद - फोटो : सल्ट के सीएचसी देवायल में एक्सरे कक्ष में लटके हैं ताले। संवाद
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट के सीएचसी देवायल में तीन दिन बाद भी एक्सरे जांच शुरू नहीं हो सकी है। एकमात्र तकनीशियन के अवकाश पर जाने से मरीज बेहाल हैं। हालात यह है कि भर्ती मरीजों के साथ ही गंभीर रोगियों को दर्द सहते हुए जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीएचसी देवायल में तैनात एकमात्र तकनीशियन के बीते शुक्रवार को अवकाश पर जाने से एक्सरे जांच ठप हो गई थी जो तीन दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। यहां हर रोज एक्सरे जांच के लिए पांच से छह रोगी पहुंच रहे हैं लेकिन एक्सरे कक्ष में ताले लटका होने से उन्हें मायूस होकर अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं कई भर्ती रोगियों के भी एक्सरे जांच न होने ने उनका उपचार शुरू नहीं हो सका है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.धीरेंद्र मोहन गहलोत ने कहा कि मंगलवार को तकनीशियन अवकाश से लौटेंगे, जिसके बाद व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। संवाद


सल्ट में बढ़ने लगा आई फ्लू, तीन मामले आए सामने
मौलेखाल। क्षेत्र में बदलते मौसम के बाद आई फ्लू के मामले सामने आने लगे हैं जिससे चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को जांच को पहुंचे तीन रोगी आई फ्लू से ग्रसित मिले। इसमें से जीआसी सोली के दो बच्चे आई फ्लू से ग्रसित मिले हैं। डॉ. इरशाद सैफी ने बताया कि लोगों को सावधानी बरतनी होगी। यदि इसमें लापरवाही हुई तो मामले और बढ़ सकते हैं। उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर दवा लेने के साथ-साथ बार-बार साबुन से हाथ धोने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें