रानीखेत (अल्मोड़ा)। लोक चेतना मंच रानीखेत की ओर से जीआईसी गोविंदपुर में एक दिनी आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों के साथ ही जायका स्वायत्त सहकारिता, धनखोली, गल्ली बस्यूरा, चिनौना के समूह सदस्यों ने हिस्सा लिया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर आलोक वर्मा ने भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, सड़क दुर्घटना आदि में घायल लोगों को प्राथमिक इलाज देने का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर मनोज अधिकारी, गोविंद सतपाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद