द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी में एप्लाइड साइंस विभाग में तकनीकी विषय पर पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला शुरू हो गई है। भारतीय परिप्रेक्ष्य में नई शिक्षा पद्धति के लाभ विषय पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन उत्तराखंड मुख्य विश्वविद्यालय (यूओयू) के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के महत्व पर चर्चा की। संस्था निदेशक प्रो. बीएन मिश्रा ने प्रतिभागियों से कार्यशाला से लाभान्वित होने की अपील की। कार्यशाला संयोजक डॉ. आरके पांडेय ने कार्यशाला के उद्देश्य पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रो. ज्योति सक्सेना, समन्वयक प्रो. लता बिष्ट, सह संयोजक डॉ. अरविंद भट्ट, डॉ. कुलदीप खोलिया, डॉ. सचिन गौड़, आयोजन समिति सदस्य चारु चंद्र तिवारी, राजीव चन्याल आदि रहे।