फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गुरु तेग बहादुर जी के शहादत वर्ष पर हुई कार्यशाला

Tue, 24 Nov 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राइंका कुनेलाखेत में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष के उपलक्ष्य पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 375 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्थानीय गुरुद्वारे के ग्रंथी भाई दलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को सिख धर्म की मर्यादाओं एवं नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी सिख गुरुओं के जीवन और गुरु तेग बहादुर जी के परिवार के बलिदान के बारे में बताते हुए कहा कि गुरु जी ने मानवता, धर्म और आस्था की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में नयना प्रथम, सावित्री राठौर द्वितीय और हर्षिता देव तृतीय रहीं। चित्रकला में मयंक जोशी प्रथम, बिर्जेश गयाल द्वितीय और तमन्ना मेहरा तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सजल कुमार प्रथम, निर्मला मेहरा द्वितीय और मेघा तृतीय रहीं। वहां कार्यक्रम समन्वयक दीप चंद्र पांडे, देवेंद्र सिंह नेगी, महिपाल सिंह, निशा ढेला, ललित बिष्ट, श्याम सुंदर आर्य, मधुमालती, विजय बेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें