फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी भाषा में भी दक्ष होना जरूरी : गोस्वामी

Sun, 24 Sep 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। डायट प्राचार्य जीसी गोस्वामी ने कहा कि विद्यार्थियों को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है, लेकिन आज के दौर में अंग्रेजी का ज्ञान भी आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यशाला के प्रभारी जीएस गैड़ा ने कहा कि वर्तमान में अंग्रेजी वैश्विक भाषा बन चुकी है। इसलिए विद्यार्थियों को अन्य भाषाओं की तरह अंग्रेजी में भी दक्ष बनाने की जरूरत है। बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने के साथ ही अंग्रेजी भाषा में निपुणता के लिए हर शनिवार को विद्यालयों में इंग्लिश स्पीकिंग डे मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला में महेंद्र सिंह भंडारी, डॉ. दीपा जलाल, डॉ. बी पांडे, पुष्पा भट्ट, प्रेमा भट्ट ,भूपेंद्र सिंह बिष्ट, जगदीश उपाध्याय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें