अल्मोड़ा। राज्य कर अधिकारी के पदों में कटौती के विरोध में कर विभाग के कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार किया। राज्य कर भवन में बृहस्पतिवार को धरना देते हुए कहा कि पदों में कटौती करने से पदोन्नति के अवसर बंद हो जाएंगे। चेतावनी दी कि सरकार ने पदों को समाप्त किया तो विभागीय कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहां पर भुवन बिनवाल, त्रिलोचन आर्या, मोनिका भाकुनी, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, मीनू खोलिया, पपींद्र सिंह आदि शामिल रहे।