फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पंपिंग योजना तैयार, अब बिजली का इंतजार

Fri, 27 Oct 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भले ही जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे हो रहे हों लेकिन यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। 10 हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने वाली दो पंपिंग योजनाएं बनकर तैयार हैं, लेकिन इनके चार पंप हाउस को चलाने के लिए बिजली ही नहीं है। यूपीसीएल के पास यहां लगाने के लिए एक भी ट्रांसफार्मर नहीं है। इसके चलते ये पंपिंग योजनाएं संचालित नहीं हो पा रहीं हैं और दुश्वारियां जनता को झेलनी पड़ रहीं हैं।
विज्ञापन




योजना संचालित हो तो इन गांवों की बुझेगी प्यास

जल जीवन मिशन योजना के तहत हवालबाग विकासखंड के उसकोना, बरसीमी, चौना, कोटुली, स्यूड़ा सहित सात राजस्व गांवों की पांच हजार से अधिक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए 5.5 करोड़ रुपये से गैराड़ पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है। वहीं धौलादेवी के अंडोली, काना, घुटकुना, मटकनिया, गुरुड़ाबांज, आरतोला सहित 12 से अधिक गांवों की पांच हजार की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्यूड़ा-बरसीमी पंपिंग योजना को धरातल पर उतारा गया है। दोनों योजनाओं का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन दोनों योजनाओं को संचालित करने के लिए बने चार पंप हाउस में बिजली पहुंचाना यूपीसीएल के लिए चुनौती बन गया है। इसकी मार लोगों को सहनी पड़ रही है। योजनाओं का संचालन कब होगा और लोगों के सूखे कनेक्शन में पानी कब आएगा, यह कोई नहीं नहीं जानता। संवाद



गैराड़ योजना के संचालन के लिए जरूरी पंत तक नहीं पहुंचा

अल्मोड़ा। दोनों योजनाओं का निर्माण जल निगम करवा रहा है। जल निगम के अनुसार गैराड़ योजना का काम अंतिम चरण में है। पंप हाउस बनकर तैयार हो गया है और कनेक्शन बांट दिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि अब तक योजना के संचालन के लिए जरूरी पंप नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन




गैराड़ में 100 तो बरसीमी योजना में लगने हैं 63 केवीए के ट्रांसफार्मर

अल्मोड़ा। यूपीसीएल के मुताबिक गैराड़ पंपिंग योजना में 100 केवीए क्षमता का एक और बरसीमी पंपिंग योजना में 63-63 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगने हैं लेकिन यूपीसीएल के पास ट्रांसफार्मर नहीं हैं। लंबे समय से मांग के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं मिल सके हैं। इससे योजना का संचालन करना जल निगम के लिए चुनौती बना है।





दोनों योजनाओं का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि पंप हाउस जल्द बिजली से जुड़ेंगे और लोगों के घरों तक पानी पहुंचेगा। - चंद्र वीर सिंह, एई, जल निगम, अल्मोड़ा।





दोनों योजनाओं के पंप हाउस में चार ट्रांसफार्मर लगने हैं। फिलहाल निगम के पास एक भी ट्रांसफार्मर नहीं है। इनकी मांग की गई है। जल्द ट्रांसफार्मर आने की उम्मीद है। - कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें