हड़ताल समाप्त होने के बाद अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में काम पर लौटे कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पहले दिन शासन के वर्क फ्रॉम होम आदेश का पालन नहीं हुआ। सभी कार्यालयों में कर्मचारियों-अधिकारियों ने कोरोना को लेकर शासन के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। बताया गया है कि विभागों में विभागाध्यक्षों ने कर्मचारियों को इस संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं किए जिससे कर्मचारी भी रोज की तरह ऑफिसों में काम करते देखे गए। हालत यह है कि ऑफिस आने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की भी कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। बता दें कि मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने 18 मार्च को जारी आदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए कर्मचारियों से घर पर ही काम लेने को कहा गया है। आवश्यक सेवाओं वाले विभागों को छोड़कर अन्य विभागों में जरूरी होने पर ही संबंधित कर्मचारी को ऑफिस बुलाने को कहा गया है। इस आदेश का बृहस्पतिवार को कहीं असर नहीं दिखाई दिया।