रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कार्यालय में मातृशक्ति की ओर से रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री विमला रावत के नेतृत्व में महिलाओं ने एसएसबी अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए राखियों का लिफाफा भी सौंपा गया। प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान थापला आकांक्षा रावत, जिला मंत्री रेखा आर्य, माया नैनवाल, भारती भगत, अनु सोनकर, गीता बेलवाल, हेमा रावत, देवकी देवी, मंजू देवी, पिंकी रावत, गुंजन रावत, मीरा देवी, मधु नेगी, भावना रावत, श्वेता भट्ट, हरूली देवी, गीता रावत, सुनीता रावत आदि मौजूद रहे।