फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिलाओं को सिखाया गौरा शक्ति ऐप का इस्तेमाल

Mon, 12 Oct 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का साइबर जागरूकता 2.0 अभियान जारी है। इसी क्रम में द्वाराहाट पुलिस ने जीआईसी नौगांव कफड़ा, महिला कोतवाली ने एसएसबी बटालियन परिसर, सल्ट पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों, लमगड़ा पुलिस ने शहरफाटक व दुर्गानगर और दन्या पुलिस ने काफलीखान और पनुवानौला बाजार में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने लोगों और विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, अनजान लिंक और ओटीपी शेयरिंग से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से समझाया। एसएसबी बटालियन परिसर के फैमिली क्वार्टर्स में महिला कोतवाली की टीम ने निवासरत महिलाओं को महिला सुरक्षा के लिए बने गौरा शक्ति ऐप के फीचर्स के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें