फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौबटिया में महिलाओं ने मणिपुर की घटना के विरोध में निकाला मौन जुलूस

Mon, 07 Aug 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चौबटिया में जुलूस निकालतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत। चौबटिया में महिलाओं ने मणिपुर की घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मौन जुलूस निकाला। जुलूस के समाप्त होने पर हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में बेटी-बचाओ का नारा गूंज रहा है, महिला सशक्तीकरण के दावे हो रहे हैं। वहीं मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। यहां दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया जो देश की हर महिला का अपमान है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन सरकार चुप है। चेतावनी देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाओं को सड़क पर उतरना पड़ेगा। इस मौके पर अर्चना पाठक, लिट्टी रोजी, लिटा मरिया, गंगा नेगी, नीमा नेगी आदि कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें