फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेलाडुंगरी की महिलाएं लावारिस जानवरों को लेकर पहुंच गईं एसडीएम दफ्तर, नारेबाजी

Wed, 24 Jan 2024 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 लावारिस जानवरों के साथ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करतीं मेलाडुंगरी की महिलाएं। संवाद  
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। लावारिस जानवरों से तंग आ चुकीं मेलाडुंगरी गांव की महिला काश्तकार लावारिस जानवरों को लेकर एडीएम कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने तहसील प्रशासन की ओर से इस समस्या को गंभीरता से न लिए जाने के विरोध में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिला काश्तकारों का कहना है कि लावारिस जानवर खेतों में खड़ी फसल चौपट कर रहे हैं लेकिन इस समस्या को लेकर शासन- प्रशासन कोई गंभीर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील मुख्यालय में हुई सभा में आक्रोशित महिलाओं ने कहा लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के संबंध में कई बार एसडीएम और डीएम से मांग कर चुके हैं पर प्रशासन ने काश्तकारों की समस्या को आज तक गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात सार्वजनिक मंच से करती है मगर किसानों की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। लावारिस जानवरों और बंदरों के आतंक से कई काश्तकारों ने खेती करना छोड़ दिया है। महिलाओं ने एलान किया है कि लावारिस जानवरों से उन्हें शीघ्र निजात नहीं दिलाई गई तो वे लावारिस जानवरों के साथ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगी। सभा में जानकी देवी, गुड्डी देवी, माया, भावना, सुनीता, पूजा, आशा देवी, हंसी, मीना, रेनू तिवारी, रेखा, ममता आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें