रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कमला रिखाड़ी ने उपस्थित महिलाओं को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ जीवन में योग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने नियमित योग को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान वृद्ध माताओं को मोतियों की माला, ड्राई फ्रूट्स और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, पतंजलि महिला संगठन की नवनियुक्त प्रभारी मंजू कुवार्बी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शिविर में मौजूद महिलाओं ने नियमित रूप से योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विमला रावत, कमला रिखाड़ी, सुनीता डाबर, कमला मनराल, मुन्नी भट्ट, नीलम भट्ट आदि मौजूद रहीं।