अल्मोड़ा। नाराज होकर घर से निकल कर लापता हुई महिला को पुलिस ने हल्द्वानी से सकुशल ढूंढ लिया है। उसे परिजनों के सुपुर्द किया। 25 मार्च को थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने धौलछीना थाने में तहरीर दी। बताया कि 24 मार्च को उसकी पत्नी घर से मायके जाने के लिए निकली, लेकिन वह न तो मायके पहुंची और न ही घर लौटी। थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले का संज्ञान लेकर संबंधितों को गुमशुदा की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। धौलछीना थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में टीम ने गुमशुदा महिला को हल्द्वानी से ढूंढा। पति-पत्नी की आवश्यक काउंसिलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया।