फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्रमिक अनशन में एकजुट होकर सहयोग देने पहुंचीं महिलाएं

Tue, 09 Dec 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। चौकोट संघर्ष समिति की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए चल रहा आंदोलन 31वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर क्षेत्र की महिलाएं एकजुट होकर सहयोग देने पहुंचीं। मोहनी देवी, कमला देवी, लीला देवी, देवकी देवी, ममता गोस्वामी, कविता बिष्ट, लक्ष्मी बांगरी, पंकज रजवार, विनोद महरा और प्रकाश जुयाल क्रमिक अनशन पर बैठे। उन्होंने आंदोलन स्थल पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि वह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी पर झूठे आरोप लगाना शासन प्रशासन के लिए शर्म की बात है। विकास की लड़ाई में आंदोलनकारियों पर लगाए गए मुकदमे को शासन प्रशासन ने वापस लेना चाहिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र रजवार ने भी शासन प्रशासन का यह कदम क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें