जानकारी के अनुसार, महिला को जंगल से घास लाने के दौरान पोल से करंट लग गया। इस दौरान महिला शोर मचाते हुए जमीन पर गिर गई। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।