स्याल्दे (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत भरसोली के प्राचीन देवालय मंदिर में शनिवार से रामलीला शुरू हो गई है। पहले दिन नटी सूत्रधार समेत अन्य प्रसंगों का मंचन किया गया। नटी की भूमिका पूजा, गंधर्व और सूत्रधार की भूमिका पूरन भिरकनी ने निभाई। इस दौरान बचे सिंह बंगारी, महेंद्र सिंह बंगारी, गणेश चंद्र, कैलाश ढौडियाल, विरेंद्र रावत, प्रयाग दत्त ढौडियाल, लक्ष्मी नारायण, शोबन सिंह बंगारी, मधुली भिरकनी, कविता देशवाल, हंसी सजवान, कविता आर्य आदि मौजूद रहे।