फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की दो बसों के पहिए थमे, 27 हजार का घाटा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चालकों की कमी के कारण शुक्रवार को अल्मोड़ा स्थित रोडवेज डिपो की अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर सेवाओं का संचालन स्थगित रहा। बसें नहीं चलने से इन रूटों को जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। रोडवेज की टनकपुर को जाने वाली बस से प्रतिदिन औसतन 12 हजार रुपये और अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली की सेवा से 15 हजार रुपये प्रतिदिन कमाई होती थी। शुक्रवार को दो सेवाओं का संचालन नहीं होने से रोडवेज को 27 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। चालकों की कमी के कारण रोडवेज प्रबंधन रूटों पर बसों का नियमित संचालन नहीं कर पा रहा है। रोडवेज से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में कुछ चालक अवकाश पर चल रहे हैं जबकि कुछ चालकों ने मेडिकल अवकाश ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें