फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाली करिश्मा का स्वागत

Mon, 05 Oct 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कुलांटेश्वर की कक्षा 10 की छात्रा करिश्मा नेगी का घर लौटने पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। महिला मंगल दल ग्राम बजवाड़ और जिला पंचायत सदस्य ईकूरौला सुंदर सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने करिश्मा का बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान ग्राम प्रधान बुरांसपानी अर्चना नेगी, ग्राम प्रधान कफलगांव अनीता नेगी, जिला पंचायत सदस्य सुंदर सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कफलगांव ज्योति नेगी, मंदिर समिति कुलांटेश्वर अध्यक्ष राम सिंह नेगी समेत क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। करिश्मा के पिता बसंत सिंह नेगी ग्राम प्रहरी हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें