फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बदला मौसम, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दोपहर में मौसम ने करवट ली। झमाझम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं जंगलों की आग बुझने से वन विभाग को राहत मिली।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह मौसम रहा। दोपहर में मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छा गए। आधे घंटे से अधिक झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। साथ ही जंगलों में सुलगी आग भी शांत हुई। इससे वन विभाग को बड़ी राहत मिली है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। समय-समय हो रही बारिश एक बार फिर ठंड का अहसास हो रहा है। बारिश के दौरान शाम के समय नगर के बाजारों में चहल पहल कम रही। शाम को नगर का बाजार अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी बंद हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें