फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बढ़ा पारा, लोग गर्मी से बेहाल

Thu, 12 Jun 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लगातार बढ़ रहे तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लोग दिनभर घरों में रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जून की शुरुआत के साथ ही पारे में बढ़ोतरी देखी जा रही है। धूप तेज होने के कारण सड़कों पर आवाजाही भी कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें