कोसी नदी बचाओ रैली निकालते कूर्मांचल एकेडमी के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
कूर्मांचल एकेडमी कोसी के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर कोसी नदी को बचाने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। रैली कोसी होते हुए देवस्थल मंदिर तक गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं नदी है सुख का आधार नदी बिन सुना संसार, हम सबने यह ठाना है कोसी नदी को पवित्र बनाना है, नदी है ईश्वर का उपहार इसकी महिमा अपरंपार, बूंद-बूंद पानी है कोसी अल्मोड़ा की रानी है... आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। रैली कोसी होते हुए देवस्थल मंदिर तक गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक गोपाल पालीवाल ने बच्चों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों को नदियों में गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। संचालन अमित कनवाल ने किया।