अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में लगातार दूसरे दिन भी पानी की आपूर्ति ठप रही। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में दो दिन पानी की आपूर्ति ठप रहने के बाद तीसरे दिन सुबह पानी की आपूर्ति हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति कोसी नदी से होती है। बुधवार और बृहस्पतिवार को कोसी, सोमेश्वर क्षेत्र में तेज बारिश हुई जिससे कोसी नदी में बाढ़ आ गई। इस कारण पंप नहीं चल सके और अल्मोड़ा में लगातार दो दिन पानी की आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार को मौसम समान्य होने पर पंपिंग में व्यवधान नहीं हुआ जिससे दो दिन बाद शनिवार सुबह पानी की आपूर्ति सुचारू हो गई।